Ad

हल्द्वानी_कड़ी चौकसी : 3 लाख कैश समेत 40 लाख का सोना-चांदी जब्त..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। निर्वाचन विभाग की FST और हल्द्वानी पुलिस की टीम में संयुक्त रूप से किया जा रहे चेकिंग के दौरान एक वाहन से भारी मात्रा में नगदी और सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं ।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि नैनीताल पुलिस लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है।

आदर्श आचार संहिता के मद्देनज़र थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों के अलावा जनपद की सीमा में एंट्री करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग के साथ कड़ी चौकसी बरती जा रही है।


गुरुवार को हल्द्वानी पुलिस टीम व FST टीम द्वारा टीपी नगर क्षेत्र में एक गाड़ी को रोक कर जब तलाशी ली गई तो गाड़ी में बैठे दो लोगों के पास से भारी मात्रा में जेवरात और नगदी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि उनका नाम जगत सिंह निवासी दिल्ली, आनंद बल्लभ निवासी पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं चैकिंग के दौरान उनके कब्जे से करीब 37 लाख 64 हज़ार 08 सौ रुपये के सोने, चांदी के जेवरात तथा तीन लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है।

उनके द्वारा सोने- चांदी के विभिन्न आभूषणों एवं धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाये जिस पर पुलिस व FST टीम द्वारा धनराशि व जेवरात को कब्जे लिया गया तथा नियमानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय जमा कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *