भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल


हल्द्वानी वॉकवे मॉल, अस्पताल, स्कूल, कैंचीधाम और जमरानी बांध समेत 14 स्थानों पर आपदा का कृत्रिम घटनाक्रम तैयार कर परखी गई तैयारियां, घायलों को निकालने से लेकर अस्पताल पहुंचाने तक चला अभ्यास

नैनीताल। जनपद नैनीताल में आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 14 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कहीं भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मची तो कहीं आग, शॉर्ट सर्किट, रासायनिक रिसाव, सुरंग में चट्टान टूटने और भगदड़ जैसी आपात परिस्थितियों का कृत्रिम घटनाक्रम तैयार किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, NDRF, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
इस अभ्यास के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने, अस्पताल पहुंचाने, संसाधनों की उपलब्धता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की क्षमता परखी गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी और प्रभावी तरीके से संचालित करना है।
जिले के 14 स्थानों पर एक साथ चला राहत-बचाव अभ्यास… मॉक ड्रिल के तहत अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न आपदा परिस्थितियां तैयार की गईं है।
बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, नैनीताल में भूकंप के झटकों और कंपन से उत्पन्न स्थिति।
रामदत्त जोशी जिला चिकित्सालय, रामनगर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना।
वॉक-वे मॉल, हल्द्वानी में भूकंप के बाद अफरा-तफरी और अग्निकांड।
जमरानी बांध क्षेत्र में सुरंग में चट्टान टूटने और जलभराव की स्थिति।
पेपर मिल, लालकुआं में रासायनिक पदार्थों के रिसाव से आपात स्थिति।
कैंचीधाम मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति में राहत एवं बचाव।
राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी में भूकंप के बाद अफरा-तफरी।
राजकीय इंटर कॉलेज, कसियालेख में भूकंप से उत्पन्न आपात स्थिति।
राजकीय इंटर कॉलेज, गरगड़ी में भूकंप के बाद बचाव अभियान।
राजकीय इंटर कॉलेज, खैरना में भूकंप की स्थिति में राहत एवं बचाव।
राजकीय इंटर कॉलेज, नथुवाखान में भूकंप के बाद लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास।
राजकीय इंटर कॉलेज, भवाली में भूकंप के बाद अफरा-तफरी की स्थिति।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, रामनगर मेंभूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्य।
एचएन इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में भूकंप से उत्पन्न आपात स्थिति में बचाव का अभ्यास।
पुलिस, SDRF और तमाम विभागों ने संभाला मोर्चा
संबंधित उपजिलाधिकारियों और तहसील स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (IRS) टीमों के नेतृत्व में सभी निर्धारित स्थानों पर राहत एवं बचाव अभियान चलाए गए। पुलिस, SDRF, NDRF, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, परिवहन और नगर निकायों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस अभ्यास में शामिल रहे।
मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की ऑनलाइन मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए निगरानी भी की गई, ताकि मौके पर टीमों की प्रतिक्रिया, समन्वय और कार्यप्रणाली का आकलन किया जा सके।
जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। यदि कोई भ्रामक सूचना सामने आती है तो उसे आगे प्रसारित करने से बचें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल
दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट
एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,
उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, नैनीताल- अल्मोड़ा को मिले नए DM…
HC_हल्द्वानी हनी ट्रैप मामले में ज्योति की याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी हो सकती है…