जनता का भरोसा, अनुशासन से समझौता नहीं… नैनीताल पुलिस के नए कप्तान का विजन


थाना-चौकी प्रभारियों से लिया जिले का फीडबैक

हल्द्वानी / नैनीताल। जिले की पुलिस कमान संभालते ही नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी एक्शन मोड में नजर आए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने देर रात जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक कर पुलिसिंग की प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं।
एसएसपी ने दो टूक कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अनुशासन, जवाबदेही और जनसेवा होनी चाहिए। जनता का विश्वास जीतने के साथ अधीनस्थ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और टीम भावना से काम करना बेहतर पुलिसिंग की बुनियाद है।
अधिकारियों से जाना क्षेत्र का हाल, चुनौतियों पर किया मंथन
बैठक में एसएसपी ने अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, संवेदनशील क्षेत्रों, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करना जरूरी है।
उन्होंने पुलिस विभाग में अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों को अपनी समस्याएं रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। प्रत्येक अधिकारी अपने कर्मचारियों को विश्वास में लेकर काम करे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करे।
पर्यटकों और फरियादियों से व्यवहार पर विशेष जोर
नैनीताल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। यहां देश-विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि आमजन और पर्यटकों के साथ व्यवहार शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए।
थाना, चौकी या पुलिस कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायत गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। पुलिस का व्यवहार ऐसा हो कि जनता के मन में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत होगी।
औचक निरीक्षण में मैस की सफाई परखी
बैठक के बाद एसएसपी ने कोतवाली परिसर स्थित पुलिस मैस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता और रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता के प्रति संवेदनशीलता जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी पुलिसकर्मियों की सुविधाओं, अनुशासन और कार्य वातावरण का ध्यान रखना भी है।
बैठक में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, विभिन्न क्षेत्रों के सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार_ 7 लोगों की मौत…
जनता का भरोसा, अनुशासन से समझौता नहीं… नैनीताल पुलिस के नए कप्तान का विजन
भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल
दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट
एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,