इंस्पिरेशन में सजा सुरों का मंच, ‘वॉइस ऑफ IPS’ में बच्चों ने अपनी गायकी से जीता दिल


हल्द्वानी, 28 नवंबर। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को संगीत, सुर और सुरीली आवाजों का शानदार संगम देखने को मिला। स्कूल में आयोजित संगीत प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ IPS’ में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी गायकी का हुनर दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। किसी ने भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बनाया तो किसी ने उत्तराखंड के लोकगीतों और बॉलीवुड के सदाबहार नगमों से खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रख्यात गायिका एवं संगीत शिक्षिका शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट और प्रसिद्ध गायक एवं संगीत विषय के पीएचडी शोधार्थी अभिषेक भट्ट ने स्कूल प्रबंधन के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा और कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा मौजूद रहीं।
भक्ति गीतों से बॉलीवुड तक, हर प्रस्तुति ने बांधा समां
प्रतियोगिता को जूनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर (कक्षा 9 से 12) दो वर्गों में बांटा गया था। विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, लोकगीत, अंग्रेजी गीत, बॉलीवुड और सेमी-क्लासिकल श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘नमो नमो शंकरा’, ‘उत्तराखंड मेरी मातृभूमि’, ‘बेडू पाको बारामासा’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘पल-पल दिल के पास’ और ‘जिंदगी एक सफर’ जैसे गीतों से खूब वाहवाही लूटी। वहीं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने लोकगीतों, बॉलीवुड नगमों और सेमी-क्लासिकल प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विजेताओं ने अपनी गायकी से बनाई पहचान
प्रतियोगिता में सुर, लय और ताल के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विनर जूनियर ..
भक्ति गीत में कृषा जोशी प्रथम, वैभव जोशी द्वितीय और दिव्यांश शर्मा तृतीय।
लोकगीतों में रिद्धिमा अग्रवाल प्रथम, ओजस नाथ गोस्वामी द्वितीय और गौरांश पांडे तृतीय।
बॉलीवुड गीतों में विहान जोशी प्रथम, वंशिका जोशी द्वितीय और मान्या नयाल तृतीय।
अंग्रेजी सांग्स में पहल बिष्ट प्रथम, मान्या अधिकारी द्वितीय और अवनी जोशी तृतीय।
सेमी-क्लासिकल_ एंकाश साह प्रथम, मलय पंत द्वितीय और माइल साह तृतीय।
सीनियर विजेता…
लोकगीतों में दक्षेष पांडे प्रथम, हृद्यांश भौन्ट द्वितीय और प्रगति गोयल तृतीय।
बॉलीवुड गीतों में रुद्र शर्मा प्रथम, चैतन्य एवं स्वास्तिक गोस्वामी द्वितीय और नैतिक तिवारी तृतीय।
अंग्रेजी सांग में लवी गंगोला प्रथम, आदया चौधरी द्वितीय और संस्कृति टम्टा तृतीय।
सेमी-क्लासिकल में सौम्या गुरुरानी प्रथम, यामिनी कोहली द्वितीय और अक्षिता लोहनी तृतीय।
कार्यक्रम में विभिन्न वाद्ययंत्रों पर संगत करने वाले विद्यार्थियों ने भी अपनी शानदार भूमिका निभाई। स्वास्तिक गोस्वामी, वंश पाठक, अश्लेष चंद्र, निखिल कोहली, शशांक भट्ट, लव्यांश कुमार, केशव वशिष्ठ, ओम गोस्वामी, नील वर्मा, शिवांश आर्या, भव्य भट्ट और आकांक्षी चंद्र ने संगीत प्रस्तुतियों में अहम योगदान दिया।
मुख्य अतिथियों ने भी अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत विभागाध्यक्ष संजय गोस्वामी, मोहित पंत, गौरव कुमार, गुंजन जोशी, रश्मि भट्ट, मनमोहन जोशी, रीता राठौर, नीरू जोशी गोयल, विवेक बिष्ट, उर्मिल जोशी और संतोष रावत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इंस्पिरेशन में सजा सुरों का मंच, ‘वॉइस ऑफ IPS’ में बच्चों ने अपनी गायकी से जीता दिल
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार_ 7 लोगों की मौत…
जनता का भरोसा, अनुशासन से समझौता नहीं… नैनीताल पुलिस के नए कप्तान का विजन
भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल
दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट