

उत्तराखंड में लोकतंत्र के महापर्व का रंग चढ़ना शुरू हो गया है। आज ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया इस दौरान मंच पर पीएम मोदी द्वारा सूबे को मुखिया को रास्ता दिखाने का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया है. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. वहीं सीएम धामी का मंच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी सीएम धामी का हाथ पकड़ कर उन्हें सही रास्ता दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल पीएम मोदी के जनसभा को संबोधित करने से पहले सीएम धामी पीएम मोदी के सामने से गुजरना नहीं चाह रहे थे. इसलिए सीएम धामी पोडियम जाने को पीछे से निकलने उठे लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने सामने से होकर जाने के लिए हाथ पकड़ कर इशारा किया. इससे पहले एक चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें योगी भी इसी तरह जा रहे थे लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें भी इशारा देते हुए अपने सामने से आगे जाने को कहा था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NAINITAL आ रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल, DM रयाल की खास अपील…
PCS अफसरों के ट्रांसफर_ मनीष कुमार सिंह की नैनीताल वापसी
उत्तराखंड में नई जिम्मेदारियां, इन नेताओं को मिले दायित्व
High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें