Ad

हल्द्वानी :Update- 9 केंद्रों में होगी परीक्षा,कर्फ्यू में अभ्यर्थियों को दी गई यह छूट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक जिला नैनीताल के हल्द्वानी में 09 परीक्षा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा) अधिदर्शक/प्रदर्शक, निरीक्षक (रेशम) के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। कुल 09 परीक्षा केंद्र में 4565 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTSAd

  इस आशय की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी परीक्षा फिंचा राम चौहान ने बताया कि हल्द्वानी में कर्फ्यू और धारा 144 लागू होने के  कारण परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से आवागमन को सुविधा रहेगी। यही प्रवेशपत्र उनका कर्फ्यू पास भी होगा जिसे दिखाने पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक जाने में सुविधा मिलेगी। 

उन्होने सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा निर्धारित तिथि, समय और पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में ही आयोजित की जायेगी।

परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू के दौरान आवगमन पास के रूप में मान्य होगा। उन्होंने कहा अभ्यार्थियों अपने साथ एक से ज्यादा सदस्य न लाये, किसी भी असुविधा/परेशानी हेतु अपर जिला मजिस्टेªट मो0 9520581108 एवं 9411181108 इस नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *