

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है शासन ने समान नागरिक संहिता विधायक से संबंधित नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किए जाने हेतु पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया है।

आदेश – समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:-
- श्री शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव अध्यक्ष
- श्री सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य
- अपर सचिव, कार्मिक, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य
- अपर सचिव, पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य
- अपर सचिव, शहरी विकास, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य
- अपर सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य
- श्री बरिंदरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण सदस्य
- श्रीमती सुरेखा डंगवाल, कुलपति, दून विश्वविद्यालय
सदस्य
9- श्री मनु गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता
सदस्य
02- उक्त समिति द्वारा समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधेयक के प्राविधानों के सफल क्रियान्वयन हेतु नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं, सक्षम स्तर के प्राधिकारियों एवं प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों को सुगमता से लागू किये जाने विषयक तथ्यों का समावेश किया जाय।
03- उक्त समिति के सदस्यों को उपरोक्त कार्यों हेतु कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..