Ad

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में इन बच्चों की पढ़ाई को लेकर ये आदेश,डॉक्टरों की तैनाती

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए डॉक्टर तैनात किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

बनभूलपुरा क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने बताया कि कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनभूलपुरा में बाल रोग विशेषज्ञ महिला एवं प्रसूति चिकित्सक एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को भी तैनात किया गया है इसके अलावा अस्पताल में पैथोलॉजी की सुविधा भी शुरू की गई है। साथ ही प्रशासन द्वारा लोगों को हर आवश्यक सामग्री और दवाइयां की पूर्ति की जा रही है।

नगर निगम, हल्द्वानी द्वारा दिनाँक 08-02-2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत वनमूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान तथाकथित मदरसे का ध्वस्तीकरण किया जाना अवगत कराया गया है। वर्तमान में वनमूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू प्रभावी है। कर्फ्यू के पश्चात् स्थितियां सामान्य होने पर मदरसे के बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित होगा।

अतः तथाकथित मदरसे में पंजीकृत बच्चों की सूची तैयार करते हुए उनका प्रवेश निकटतम विद्यालय में किये जाने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें, जिससे कि बच्चों का पठन-पाठन कार्य प्रभावित न हो। सूची इत्यादि तैयार किये जाने की कार्यवाही नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी से समन्वय करते हुए कर्फ्यू अवधि में ही कर दी जाए। कर्फ्यू के पश्चात् तत्काल विद्यालय में प्रवेश करा दिया जाए। कृत कार्यवाही / आख्या से इस कार्यालय को अवगत कराये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *