Ad

हल्द्वानी : बनभूलपुरा घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू_बयान दर्ज कराएं

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई घटना की मजिस्ट्ेटी जांच के लिए उत्तराखंड शासन द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को 10 फरवरी को जांच अधिकारी नामित किया गया ।

ADVERTISEMENTSAd

इसी क्रम आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि किसी व्यक्ति को बनभूलपुरा में हुई घटना से संबंधित कोई भी तथ्य, साक्ष्य, बयान दर्ज कराने हो तो वह व्यक्ति एक सप्ताह के भीतर आय़ुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल कैंप कार्यालय,खाम बंगला हल्द्वानी में कार्यालय कार्य अवधि (सुबह 10 से शाम 5) बजे तक अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्य सहित बयान अंकित करा सकते हैं। साथ ही कैंप कार्यालय नंबर 05946-225589 में संपर्क कर सकते हैं।


जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर के थाना बनमूलपुरा में दिनांक 08.02.2024 को हुई घटना की मजिस्ट्रेट जांच हेतु उत्तराखण्ड शासन, गृह अनुभाग-5 के पत्र संख्या 199/ XX-5-2024-03 (08)2024 दिनांक 10 फरवरी, 2024 द्वारा अधोहस्ताक्षरी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

अतएव सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त घटना से सम्बन्धित कोई तथ्य, साक्ष्य / बयान दर्ज कराने हों तो वह व्यक्ति एक सप्ताह अन्तर्गत आयुक्त कुमाऊँ मण्डल नैनीताल के कैम्प कार्यालय, खाम बंगला, हल्द्वानी में कार्यालय कार्य अवधि पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन् 5:00 बजे तक अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्य सहित बयान अंकित करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *