Haldwani-Nainital : 89 प्राइवेट स्कूल रडार पर_अब आगे क्या ..


नैनीताल/हल्द्वानी।
जनपद नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 39 और निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही जांच के दायरे में आए स्कूलों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।
प्रशासन की जांच में सामने आया कि कई स्कूल एनसीईआरटी किताबों को दरकिनार कर महंगी निजी पब्लिशर्स की किताबें थोप रहे थे। साथ ही अभिभावकों पर विशेष दुकानों से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था। ट्यूशन फीस के अलावा एनुअल फीस और अन्य चार्ज के नाम पर भी मोटी रकम वसूली जा रही थी।
DM ललित मोहन रयाल ने साफ निर्देश दिए हैं कि नियमों के खिलाफ वसूली गई राशि अभिभावकों को लौटाई जाए या आगामी फीस में समायोजित की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता तक रद्द की जा सकती है।
प्रशासन ने सभी स्कूलों को 15 दिन के भीतर फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक करने, एनसीईआरटी किताबों को प्राथमिकता देने और किसी विशेष दुकान से खरीद की बाध्यता खत्म करने के निर्देश दिए हैं। ब्लॉक स्तर पर गठित जांच समितियां अब पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करेंगी।
बड़ा सवाल – आगे क्या होगा?
अब देखने वाली बात यह होगी कि यह कार्रवाई सिर्फ नोटिसों तक सीमित रहती है या फिर नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर वास्तव में बड़ा प्रशासनिक प्रहार होता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे..
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार