Inspiration School में दमदार तर्क और आत्मविश्वास की शानदार झलक..


Haldwani – काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार वाद-विवाद का विषय था – भारत ने सुदृढ़ विदेश नीति के चलते खाड़ी युद्ध संकट का सामना कुशलतापूर्वक किया”। चारों सदनों के प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में दमदार तर्क रखकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान पर नीला सदन एवं पीला सदन
द्वितीय स्थान – हरा सदन
तृतीय स्थान – लाल सदन
वैयक्तिक प्रदर्शन में शौर्य अग्रवाल ने पहला स्थान,
युक्ति तिवारी और रमनिका जोशी ने दूसरा स्थान, पार्थ उप्रेती ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के विद्यार्थियों जूही काण्डपाल और कनिष्क तिवारी ने प्रभावशाली अंदाज में किया। अंत में प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और आयोजकों को बधाई दी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…