Ad

जंग से तबाही ,यूक्रेन ने लगाई मदद की गुहार ..पुतीन ने दुनिया को चेताया, न दें दख़ल वरना.. बेस बंद एयर इंडिया प्लेन वापस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

यूक्रेन के ऊपर रूस ने ऑपरेशन z लांच किया है। गुरुवार को रूसी हमले में यूक्रेन के करीब 40 सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने के बाद यूक्रेन ने रूस के साथ अपने सारे कूटनीतिक संबंध तोड़ दिए हैं। रूस ने थल, जल और वायु तीनों माध्यमों से यूक्रेन के ऊपर सैन्य कार्यवाही की है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd

रूसी हमले झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम रूस के आगे नहीं झुकेंगे। यह हमारी मातृभूमि है और हम लड़ेंगे। वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह टेरिटोरियल डिफेंस फोर्स के रैंक में शामिल हो सकता है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पनपा विवाद बेहद गरमाया हुआ है। यूक्रेन की सेना के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि लुहान्स्क में पांच रूसी प्लेन और एक चॉपर मार गिराया गया है। पलटवार में रूस ने भी कहा कि उसने यूक्रेन के एयरबेस तबाह कर दिए हैं। इस बीच, जर्मन चांसलर ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला “यूरोप के लिए डार्क डे” है।

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने गुरुवार को विश्व से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा- दुनिया को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। रूस को हर तरह से, सभी प्रारूपों में पूरी तरह से अलग-थलग कर दें। यूक्रेन के लिए हथियार, उपकरण, वित्तीय और मानवीय सहायता मुहैया कराएं। यूरोप और दुनिया का भविष्य दांव पर है।

सेना में भर्ती होने के लिए यूक्रेन में लगी लोगों की लंबी कतार
यूक्रेन में सेना में भर्ती होने के लिए लोग बड़ी संख्या में अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। लोगों की यह भीड़ यूक्रेन की सेना द्वारा लगाए गए अस्थाई कार्यालय के बाहर लगी है। बता दें कि थोड़े देर पहले राष्ट्र को संबोधित करते राष्ट्रपति राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने था कि कि जो लोग यूक्रेन की रक्षा करना चाहते हैं, सरकार उन्हें हथियार देगी।

ओडेसा में हुए मिसाइल अटैक में करीब 18 लोगों की मौत
यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में हुए मिसाइल अटैक में कई लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 18 लोगों की मौत इस मिसाइल अटैक की वजह से हुई है।

राजधानी कीव में लगा भयंकर ट्रैफिक जाम
रूस के द्वारा किए जा रहे हमले की वजह से पूरे यूक्रेन में अफरातफरी मच गई है। राजधानी कीव में रहने वाले लोग हमले से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तरफ भागने लगे हैं। जिसकी वजह से कीव की सडकों पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने लोगों से किया रक्तदान का आग्रह, बोले- जो मांगेगा उसे देंगे हथियार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि जो लोग युद्ध में शामिल होना चाहते हैं सरकार उन्हें हथियार मुहैया कराएगी। साथ ही उन्होंने अस्पतालों में घायल सैनिकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लोगों से रक्तदान करने का आग्रह किया है। वहीं यूक्रेन ने रूस के साथ राजनयिक संबंधों को तोड़ने की भी घोषणा कर दी है।

यूक्रेन का दावा, पूर्वी हिस्से में करीब 50 रूसी घुसपैठिये मारे गए और छह विमान नष्ट हुए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने देश के पूर्वी हिस्से में करीब 50 रूसी सैनिक मार गिराए और पांच विमानों को नष्ट कर दिया। हालांकि यूक्रेनी सेना ने पहले कहा था कि उसने पूर्वी क्षेत्र में पांच रूसी सैन्य विमानों को मार गिराया है। लेकिन उसने अभी आंकड़े अपडेट किए हैं। वहीं रूस ने अपने किसी भी विमान या बख्तरबंद वाहनों के नष्ट होने से इनकार किया है।

यूक्रेन की हवाई रक्षा संपत्तियों को नष्ट कर दिया है: रूस
रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन की सेना की हवाई रक्षा संपत्तियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के हमलों ने ‘‘यूक्रेन की सेना के हवाई रक्षा संपत्तियों को नष्ट कर दिया है, साथ ही यूक्रेन के सैन्य ठिकानों के बुनियादी ढांचों को नेस्तनाबूद कर दिया है।’’

मंत्रालय ने यूक्रेन से गुजर रहे एक रूसी युद्धक विमान को मार गिराने के दावों को भी खारिज कर दिया। इस बीच, यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने रूस के पांच विमानों को मार गिराया है।

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बृहस्पतिवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की है। रूस के इस कदम की अंततराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जा रही है। यूरोपीय संघ ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के ‘‘रूस पर व्यापक और गंभीर परिणाम होंगे’’ और जल्द ही उस पर अधिक प्रतिबंध लागू किए जाएंगे

पुतिन ने दुनिया को चेताया- न दें दखल वरना…


इस बीच, पुतिन ने अन्य देशों को आगाह भी किया है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’’ पुतिन ने दावा किया है कि हमले पूर्वी यूक्रेन में लोगों की रक्षा करने के मकसद से किए जा रहे हैं, जिसे अमेरिका ने हमला करने का महज एक बहाना बताया है।पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रोकने और मॉस्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। पुतिन का यह बयान खारकीव, ओडेसा में भीषण विस्फोट की आवाजें सुने जाने से पहले आया था। रूस के सैन्य हमले शुरू करने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में ‘मार्शल लॉ’ की घोषणा की। साथ ही नागरिकों से न घबराने का आग्रह किया।

यूक्रेन का एयर स्पेस बंद, कीव जा रहा AI प्लेन वापस बुलाया गया


रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की आशंकाओं के बीच भारतीय नागरिकों को वहां से लाने के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान वापस दिल्ली लौट रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया और केन्द्र सरकार ने इसके बाद विमान को वापस दिल्ली बुलाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद विमान ने दिल्ली वापसी के लिए ईरान के हवाई क्षेत्र को चुना।

एयर लाइन के प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया उड़ान संख्या 1947 वापस आ रही है क्योंकि कीव ने एनओटीएएम जारी कर दिया है। विमान ने सुबह साढ़े सात बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कीव के लिए उड़ान भरी थी। इसबीच कीव से उड़ान भरकर यूक्रेन इंटरनेशनल एयर लाइंस का एक विमान सुबह 7.45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा।

भारत ने रूस, यूक्रेन के बीच तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया


भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया और आगाह किया कि स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील हो सकती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में एक ‘‘सैन्य अभियान’’ शुरू करने की घोषणा की है। यूक्रेन की स्थिति पर 15 सदस्यीय देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार देर रात एक आपात बैठक बुलाई थी। इस सप्ताह बुलाई गई यह दूसरी बैठक है और 31 जनवरी के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच तनाव पर बुलाई चौथी बैठक थी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में सेना नहीं भेजने और ‘‘शांति से मसले हल करने’’ की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने परिषद को बताया कि भारत ने महज दो दिन पहले ही यूक्रेन पर परिषद की बैठक में तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया था और स्थिति से संबंधित सभी मुद्दों को हल करने के लिए कूटनीति केन्द्रित प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *