Ad

दिवाली पर सिक्योरिटी टाइट_ बम निरोधक दस्ता एक्टिव..haldwani

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। दीपावली के त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हल्द्वानी शहर समेत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाजारों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीमें भी विशेष चेकिंग कर रही हैं।

पुलिस की नजर केवल भीड़भाड़ वाले इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त करने, सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का मकसद साफ है कि त्योहार की खुशियों के बीच कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके। चोरी, आपराधिक घटनाओं और अन्य अवांछित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हर स्तर पर सतर्कता बरत रही है।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे खुद भी सतर्क रहें और कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *