Ad

उत्तराखंड : यूक्रेन में फसें नागरिकों के लिए..ज़िलाधिकारियों को जारी हुए यह निर्देश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक एवं सामरिक परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील है। उत्तराखण्ड से विभिन्न कार्यों यथा:- शिक्षा एवं व्यवसाय हेतु राज्य के अनेक नागरिक यूक्रेन में निवासरत है, जिनकी सुरक्षा के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड शासन द्वारा समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण यथा:- उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल, पासपोर्ट नम्बर इत्यादि प्राप्त कर तत्काल प्रेषित करें, ताकि उनकी सुरक्षा के सम्बंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

ADVERTISEMENTSAd

आप सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यदि यूक्रेन में आपका कोई परिजन अथवा संबंधी/परिचित है तो आप उनके सम्बन्ध में अपेक्षित सूचना 112 पर भी दे सकते हैं। आर.के.सुधांशू,
प्रमुख सचिव, गृह
उत्तराखंड।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *