हल्द्वानी मंडी के पीछे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव,शिनाख्त में जुटी पुलिस


हल्द्वानी – शहर की बड़ी मंडी के पीछे वाले गेट के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां एक युवक का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। शव दिखाई देने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


घर में घुस कर गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला_ महिला ने दिखाया साहस, ऐसे काबू किया गया खूंखार.Video
हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी