मकर संक्रांति से पहले चित्रशिला घाट पर स्वच्छता अभियान, महापौर गजराज ने खुद संभाली कमान


नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से गुरुवार यानी 08 जनवरी को श्री चित्रशिला घाट, रानीबाग में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने सफाई कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि चित्रशिला घाट आस्था और पवित्रता का प्रतीक है, जिसे स्वच्छ बनाए रखना केवल प्रशासन की ही नहीं बल्कि आमजन की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घाट की साफ-सफाई और गरिमा बनाए रखने में सभी अपनी सहभागिता निभाएं।
महापौर ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर यहां लगने वाले मेले को देखते हुए नगर निगम द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह सफाई अभियान चलाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
इस स्वच्छता अभियान में मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सचिन साह, सूरज रमोला, पार्षद श्रीमती बबली वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान महेश भंडारी, गणेश आर्य, चंचल पांडे, भुवन शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या सहित शांति भट्ट, प्रेमा देवी, आशा नेगी, पदमा थापा और नगर निगम की टीम मौजूद रही।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
हल्दीखाल में बरसाती नाले की कटान से हुआ हादसा,, लोडेड डंपर पलटा, चालक घायल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर