कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के कैंचीधाम में अचेत होकर गिरे एक भक्त को पुलिस अधिकारी ने तत्काल सी.पी.आर.देकर उसकी जान बचाई। भीड़ से बाहर निकाल अस्वस्थ को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस की तत्परता से बाबा नीब करौरी के दरबार में एक भक्त की जान बच गई।


नैनीताल और कैंचीधाम में इनदिनों 3 दिनों के अवकाश के कारण अत्यधिक संख्या में मैदानी क्षेत्रों से पर्यटक और भक्त पहुंचे हैं। इसके कारण न केवल सड़कों पर बल्कि कैंचीधाम मंदिर और पर्यटन स्थलों पर भी लम्बी लम्बी लाइनें लगी हुई हैं।

कैंचीधाम में भक्तों और दर्शनार्थियों के बीच आज एक भक्त अचानक अस्वस्थ होकर मूर्छित हो गया। सौभाग्य से वहां व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटे नैनीताल पुलिस के सर्किल ऑफिसर(सी.ओ.)रविकांत सेमवाल को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल वहां पहुंचकर जमीन पर पड़े भक्त को सी.पी.आर.(कार्डियो पल्मनरी रिससिटेशन)दिया और उसे जरा होश में लाए।

इसके बाद अस्वस्थ व्यक्ति को खुली हवा में लाकर, उसपर पानी छिड़काव करा गया। कुछ देर बाद उस भक्त को पानी भी पिलाया गया। सामान्य होने पर उसके स्वास्थ्य के परीक्षण के बाद उसे उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *