हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_ दो युवकों की मौत


हल्द्वानी – तीन पानी फ्लाईओवर पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। लालकुआं की ओर आ रही एक कार शुक्रवार शाम तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक देखते हुए आसपास के लोगों ने उन्हें अलग-अलग वाहनों से हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहा सभी का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही कार जैसे ही तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। तीनों घायलों को अलग-अलग वाहनों से हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अपडेट
जानकारी के अनुसार, कार काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में घायल सभी लोगों को पुलिस ने एसटीएच पहुंचाया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का उपचार जारी है और उनके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_ दो युवकों की मौत
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो युवकों की मौत..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir