हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने हल्द्वानी महानगर में पहली बार महिला इकाई का गठन किया है। व्यापार में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए संगठन ने यह पहल की है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के निर्देश पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने महिला महानगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए रेनू टंडन को महिला महानगर अध्यक्ष और प्रेमा बिष्ट को महिला महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि महिला इकाई के गठन का उद्देश्य महिला व्यापारियों को एक मंच पर लाना और व्यापार से जुड़ी उनकी समस्याओं एवं हितों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से हल्द्वानी की अधिक से अधिक महिला व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और कार्यकारिणी का विस्तार करने की अपेक्षा जताई।

नवनियुक्त महिला महानगर अध्यक्ष रेनू टंडन और महामंत्री प्रेमा बिष्ट ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें संगठित करने और उनके हितों के लिए मजबूती से संघर्ष करने का प्रयास किया जाएगा।

दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, चंद्रशेखर पंत, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष कैलाश जोशी, महामंत्री मधुकर बनोला, नवनीत राणा, रूपेंद्र नागर, मदन फर्त्याल, हितेंद्र भसीन, पंकज कंसल, लाला जायसवाल, मुरली मुलानी, पवन जोशी, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री शिव कपूर, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, कुसुम दिगारी, शांति जीना, उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी और महामंत्री दीपक गुर्रानी सहित कई व्यापारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *