हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो की मौत..Video



हल्द्वानी – तीन पानी फ्लाईओवर पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। लालकुआं की ओर आ रही एक कार शुक्रवार शाम तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।


हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवक व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की हालत नाजुक देखते हुए आसपास के लोगों ने उन्हें अलग-अलग वाहनों से हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहा सभी का इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रही कार जैसे ही तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। तीनों घायलों को अलग-अलग वाहनों से हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
अपडेट
जानकारी के अनुसार, कार काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में घायल सभी लोगों को पुलिस ने एसटीएच पहुंचाया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का उपचार जारी है और उनके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
हल्द्वानी। तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गोलापुल की ओर से लालकुआं जा रही फोर्ड फिगो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि युवक और एक युवती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 23 अक्टूबर को करीब 3:25 बजे वाहन संख्या UK 02 A 2544 तीनपानी फ्लाईओवर के पास पहुंचा। तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क पर पलट गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एसटीएच में उपचार के दौरान दो को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया घटनास्थल का जायजा
हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह समेत संबंधित पुलिस टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। एसएसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन पर नियंत्रण बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि युवाओं को वाहन देने से पहले उन्हें तेज रफ्तार के खतरों और यातायात नियमों की जानकारी जरूर दें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 PCS के तबादले, नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर बदले..
14 नवम्बर को हल्द्वानी में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’ का अनूठा संगम…
बदला लेने की सनक_ रामनगर के खौफनाक हत्याकांड की परतें खुलीं, फौजी समेत तीन गिरफ्तार..
हल्द्वानी नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने संभाला चार्ज, ट्रंचिंग ग्राउंड और इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता ..
तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .