अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग


देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित वीआईपी एंगल को लेकर उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। शुक्रवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर देहरादून कचहरी पहुंचीं तो उनके बयानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के भीतर कुछ लोग सरकार गिराना चाहते हैं और इस सिलसिले में उनसे संपर्क भी किया गया था। उर्मिला ने कहा कि उनके पास इसके सबूत हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया से बातचीत में उर्मिला ने कहा, मैं बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हूं। उन्होंने मामले में नार्को टेस्ट की मांग दोहराते हुए दावा किया कि इससे कई अहम बातें सामने आ सकती हैं। वह सीबीआई की विशेष अदालत में नार्को टेस्ट से जुड़ी अनुमति के मामले में पहुंची थीं।
उर्मिला सनावर ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से जुड़ी कथित बातचीत का हवाला देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य नेताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह कोई नया आरोप नहीं लगा रही हैं, बल्कि पहले सामने आई बातचीत के आधार पर अपनी बात रख रही हैं।
उन्होंने वनंतरा रिसॉर्ट को गिराए जाने के मामले में आरती गौड़ की भूमिका का दावा किया और भाजपा विधायक रेणु बिष्ट को फंसाए जाने की बात भी कही।
कोर्ट परिसर में भी तीखी बयानबाजी
देहरादून कचहरी पहुंचीं उर्मिला का पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ विवाद भी चर्चा में रहा। राठौर द्वारा उन्हें पत्नी मानने से इनकार किए जाने पर उर्मिला ने नाराजगी जताई और उन्हें चप्पल से मारने तक की बात कह दी। कोर्ट परिसर में उर्मिला सनावर खतरनाक तेवर में नजर आयीं।
पुराने ऑडियो-वीडियो से शुरू हुआ विवाद
दिसंबर 2025 में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के कथित ऑडियो-वीडियो वायरल होने के बाद अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सवाल तेज हुए थे। इन रिकॉर्डिंग्स में दुष्यंत कुमार गौतम और संगठन से जुड़े अन्य नेताओं के नाम लिए जाने के दावे सामने आए थे।
दुष्यंत गौतम ने आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया था। जनवरी 2026 में उन्होंने देहरादून के डालनवाला थाने में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मानहानि याचिका पर आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए थे।
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने अक्टूबर में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना देकर मामले में न्याय की मांग उठाई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी उनसे मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया था।
अब उर्मिला सनावर के ताजा बयानों से भाजपा में अंदरूनी हलचल मचनी तय है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir
भीमताल में दर्दनाक हादसा : मलबे में दबकर महिला समेत दो श्रमिकों की मौत..
चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी_ पुलिस की पहरेदारी धरी रह गई