Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल से जुड़े भूमियाधार में स्कॉर्पियो गाड़ी 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि घटना में एक युवक की मौत हो गई और चार युवक हो गए। एक घायल गाड़ी में ही फंसा राह गया जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
घायलों को भवाली सी.एच.सी.सेंटर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन, एस.डी.आर.एफ., ज्यूलिकोट पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। स्थानीय निवासियों ने विषम परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में अंधेरे के बावजूद रैस्क्यू में मदद की है।
नैनीताल में ज्यूलिकोट से भवाली को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन में आज शाम एक स्कार्पियो कार संख्या एच.आर.36 ए.पी.2156 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दिल्ली से कैंचीधाम दर्शन को निकले युवकों की काले रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय गाड़ी कैंचीं धाम से लौटकर हलद्वानी की तरफ जा रही थी। रैस्क्यू टीम ने दो लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला, जबकि एक युवक गाड़ी में ही फंसा रह गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर
उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम