उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उन युवाओं के लिए बड़ी खबर है, जिन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखा है। अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) पास करने वाले अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 5 से 23 अक्टूबर 2026 तक बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (BEG & Centre), रुड़की में आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अनुसार, गढ़वाल के चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) श्रेणियों में भर्ती होगी। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड के लिए अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी पदों की भर्ती भी इसी रैली के तहत होगी।

इस भर्ती रैली में केवल 1 से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन CEE परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय के अनुसार पहुंचने तथा सभी मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं को विशेष रूप से आगाह किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित है। किसी दलाल, एजेंट या बिचौलिए के झांसे में न आएं और भर्ती के नाम पर किसी को पैसा न दें। मेहनत, योग्यता और हौसले के दम पर सेना की वर्दी पहनने का यह मौका युवाओं के लिए एक बड़ा कदम है।

देखिए पूरा शेड्यूल..

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *