CM धामी पहुँचे हल्द्वानी,हालातों का लिया जायज़ा,सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश..VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी शहर के बिगड़े हालातों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे। यहां उन्होंने हालातों का जायजा लिया। साथ ही घायल पुलिस कर्मियों और मीडिया कर्मियों का हाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरे ग्राउंड पर

पूरी घटना की पल-पल की जानकारी

बनभूलपुरा उपग्रह में घायल हुए पुलिसकर्मियों और पत्रकारों से मिले CM

पुलिस टीम व महिला पुलिस कर्मियों पर हमला करना बेहद निंदनीय

अराजक तत्वों द्वारा देवभूमि का माहौल खराब करने का किया गया प्रयास

उपद्रव के आरोपियों के खिलाफ होगी बेहद सख्त कार्रवाई CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बनभूलपुरा में मलिक का बगीचे में अवैध रुप से कब्जा कर बनाए मदरसा- नमाज स्थल ध्वस्त करने गयी टीम पर अराजक तत्वों द्वारा पथराव में घायल हुए पुलिस कर्मी, पत्रकारों से मुलाक़ात कर हाल चाल जाना।

यह भी पढ़ें 👉  आरिश सिद्दीकी बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन के हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी कोतवाली परिसर में करीब 20 से अधिक घायल पुलिस कर्मी और पत्रकारों से मुलाक़ात की। इस दौरान घायलों ने घटना की पूरी जानकारी और आप बीती बताई। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है, और उनके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने जिला प्रशासन-पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाही करने के आदेश दिए।कहा कि पुलिस कर्मी, पत्रकारों पर हुआ हमला निंदनीय है। क़ानून अपना कार्य कर रहा है। कुछ अराजक तत्वों ने देव भूमि उत्तराखंड का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं । ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर घायल पत्रकारों से भी बात की जिन्होंने बताया कि उन्हें जिंदा आग में झोंकने के प्रयास किए गए। साथ ही उन्होंने कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली से भी उन्होंने बात की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया के नाम पर लगी मुहर..

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी संपत्ति में अतिक्रमण करने वालों और हिंसा फैलाने के खिलाफ जांच समिति बनाकर सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, मंडी परिषद अध्यक्ष डा अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, डीआईजी योगेंद्र रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी और राहुल गांधी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप,नोटिस जारी..


हल्द्वानी में विगत दिवस घटना में घायल फोटोग्राफर संजय कनेरा सेे चिकित्सालय में मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि कनेरा को बेहतर उपचार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन चिकित्सालयों में घायलों का उपचार किया जा रहा है उनके उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। इस हेतु उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री धामी ने घटना में घायल सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।

    ---------------------
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *