तप रहे हल्द्वानी पर मेहरबान हुए बादल_झमाझम बारिश..Video


हल्द्वानी। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार शाम बड़ी राहत मिली। सुबह से चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब छह बजे आसमान में काले बादलों का डेरा जम गया और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
बारिश की फुहारों ने पूरे शहर का मौसम खुशनुमा बना दिया। सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर की तपिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पहले ही प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई थी और विभाग का पूर्वानुमान पूरी तरह सटीक साबित हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के बीच हुई इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ का आयोजन
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…