दर्दनाक हादसा : नींद की झपकी और उजड़ गया पूरा परिवार,,तीन लोगों की मौत


उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जिस परिवार पर पहले ही एक सदस्य की मौत का दुख टूटा था, उसी परिवार को रास्ते में एक और बड़ा सदमा झेलना पड़ा। अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गांव लौट रहे परिजनों की ईको वैन देवाल क्षेत्र में 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे देवाल के ल्वाणी गांव के जंगल क्षेत्र में एक ईको वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे व दुर्गम रास्तों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जब बचाव दल खाई में उतरा तो मंजर बेहद दर्दनाक था। वाहन के परखच्चे उड़ चुके थे और उसमें सवार लोग दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर हालत में जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।
तीन घायलों को खाई से निकाल बचाई गई जान
रेस्क्यू टीम ने कविता देवी (32), मयंक सिंह (8) और रोशनी (18) को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार जारी है।
इन तीन लोगों की हुई मौत
हादसे में बलवीर सिंह (52), शांति देवी (48) और अंशु बिष्ट (18) की जान चली गई। हादसे के बाद गांव और परिवार में मातम का माहौल है।
अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर लौट रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार, लोहाजंग निवासी परिवार अपने परिजन स्वर्गीय भजन सिंह का पार्थिव शरीर देहरादून से गांव लेकर लौट रहा था। भजन सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया था और उनका अंतिम संस्कार गांव में होना था। शव एंबुलेंस में लाया जा रहा था, जबकि परिजन अलग ईको वैन में यात्रा कर रहे थे। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह!
प्राथमिक जांच में पुलिस चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जता रही है। माना जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




दर्दनाक हादसा : नींद की झपकी और उजड़ गया पूरा परिवार,,तीन लोगों की मौत
तेज बारिश में खतरे का खेल! नैनीझील के बीचों-बीच पैडिल बोट में मस्ती करते दिखे पर्यटक
विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव
Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video