कैमरा मिला, लेकिन अभिषेक नहीं ! पिंडारी में 24 घंटे से जारी है जिंदगी की तलाश..


ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड के पिंडारी में ट्रैकिंग के लिए गए सहारनपुर के 36 वर्षीय अभिषेक चौहान 24 घंटे से लापता हैं। उन्हें तलाशने के लिए एस.डी.आर.एफ., पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें निकली हैं। लापता ट्रैकर का कैमरा मिलने से कुछ उम्मीदें बड़ी हैं।
बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर गए एक पर्यटक के लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सी.ओ.अजय लाल साह ने बताया कि सहारनपुर निवासी 36 वर्षीय ट्रैकर अभिषेक चौहान बीते रोज से लापता है। कहा कि अभिषेक एक गाइड के साथ ट्रैकिंग पर निकले थे। लौटते वक्त उन्होंने ट्रैक गाइड से आगे आगे चलने को कहा, लेकिन उसके बाद से ही अभिषेक से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
इस बीच द्वाली मार्ग पर उनका कैमरा बरामद होने से खोज अभियान और तेज कर दिया गया है। आशंका है कि अभिषेक, ट्रैक के किसी दुर्गम क्षेत्र में फंस गए होंगे। अभिषेक के लापता होने की सूचना मिलते ही एस.डी.आर.एफ., पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई।
टीम ने पिंडारी ट्रैक के कोने कोने पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण सैटेलाइट फोन से बमुश्किल संपर्क हो रहा है, जो बड़ा व्यवधान उत्पन्न कर रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


‘SUNAREKA’ ट्रेडमार्क को अंतरिम राहत, ‘SWARNIKA’ नाम से ज्वेलरी कारोबार पर रोक_ Highcourt
चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक