Ad

मुख्य सचिव ने हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर तत्काल बैठक के दिए निर्देश…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के हल्द्वानी के गौलापार में स्थित इंदिरा गाँधी अर्न्तराश्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलेक्स की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों के निर्णय के सम्बन्ध में तत्काल एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के तहत जिलाधिकारी को 1 करोड़ रूपये तक के कार्य तथा सम्बन्धित मण्डलायुक्त को 5 करोड़ रूपये तक योजना की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के अधिकार के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया है। मुख्य सचिव ने विभिन्न जनपदों व रेखीय विभागों को उनकी मांग के अनुसार स्वीकृत की गई 287.48 करोड़ धनराशि पर कार्योत्तर अनुमोदन दिया है।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने पेयजल निगम, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग व यूपीसीएल को एसडीआरएफ से वित्तीय वर्श 2024-25 में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 95 करोड़ की धनराशि आवंटित किये जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया है।

मुख्य सचिव ने जनपद देहरादून के सहस्त्रधारा मोटर मार्ग के 4 किमी0 चैनेज 3.300 में 48.00 मी0 स्पान स्टील गर्डर सेतु के अपस्ट्रीम में बाढ़-भूस्खलन से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य, जनपद उत्तरकाशी के नौगांव-सुनारा-कोटियालगांव मोटर मार्ग के 5 किमी० में क्षतिग्रस्त प्रतिधारक दीवार का सुरक्षात्मक कार्य।

उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव अन्तर्गत पत्थरगाड- नन्दगांव मोटर मार्ग के 1 कि०मी० में सुरक्षात्मक कार्य, एस०डी०एम०एफ० वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत पौन्टी-मोल्डा मोटर मार्ग के 2 कि०मी० में सुरक्षात्मक कार्य,जनपद उत्तरकाशी की मोरी विकासखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नीचे बाढ़ सुरक्षा कार्य, सितारगंज में राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की सूखी/ बेगुल नदी से सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना जैसे विभिन्न प्रस्तावो पर अनुमोदन दिया है |

बैठक में सचिव आपदा प्रबन्धन श्री विनोद कुमार सुमन सहित आपदा प्रबन्धन, लोक निर्माण, जल संस्थान, सिचाई व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *