


उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर का चार्ज लेने के बाद से ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा लापरवाही पर लगातार सख़्ती से कार्रवाई कर रहे, एसएसपी ने आते ही सबसे पहले गूलरभोज चौकी इंचार्ज को लापरवाही में सस्पेंड किया था,तो इसके बाद उन्होंने दिनेशपुर थाने में तैनात कांस्टेबल को पत्नी से मारपीट की शिकायत और शराब के नशे में नाली में पड़े सिपाही की वीडियो वायरल होने पर उसे सस्पेंड कर दिया था।
वहीं एसएसपी ने अब लापरवाही पर सख्त एक्शन लेते हुए बारावफात जुलूस के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर , चौकी प्रभारी सुल्तानपुरपट्टी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी तथा हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार को ड्यूटी के प्रति लापरवाही तथा अनुशासनहीनता बरतने पर किया लाइन हाजिर कर दिया है।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने सख्त चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता/ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध होगी सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..