Ad

उत्तरकाशी से बड़े हादसे की खबर,लापता वाहन की तलाश में SDRF

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वाहन नदी में गिरा है। जिसके चलते एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्चिग अभियान शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

भटवाड़ी से आगे भुक्की के आस-पास एक वाहन Uk 14CA 1869 लापता होने की सूचना है। लापता वाहन की खोजबीन SDRF, पुलिस, QRT आपदा प्रबंधन, राजस्व टीम द्वारा की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर लापता वाहन की खोजबीन हेतु आपदा प्रबंधन विभाग की ड्रोन कैमरा टीम भी भुक्की थिरांग क्षेत्र में भेजी गई है।

बुधवार दोपहर भटवाड़ी से आगे भुक्की के पास एक वाहन लापता होने की सूचना मिली। उक्त वाहन के खोजबीन के लिए एसडीआरएफ भटवाड़ी और पुलिस को अवगत कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *