नशे के खिलाफ जनयुद्ध में उतरें युवा और आमजन : पंत जयंती पर सौरभ बहुगुणा का आह्वान


उत्तराखण्ड के नैनीताल में कैबेनित मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि नैपाल में चल रहा घटनाक्रम भारत में प्रबल लोकतंत्र के चलते कभी नहीं होगा। उन्होंने, कहा कि शहीदों ने विकास के लिए राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी, लेकिन नशे के कारण बड़ी समस्या आने जा रही है।
उत्तराखण्ड सरकार में पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा आज नैनीताल में पं.गोविंद बल्लभ पंत के जन्मोत्सव के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पन्त का 138वाँ जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुँचे सौरभ बहुगुणा ने पंत पार्क स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सौरभ बहुगुणा ने स्टेज से बोलते हुए राज्य के लोगों को एकजुट होकर समस्याओं से लड़ने का संदेश दिया। उन्होंने, जनता से प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे नशे के खिलाफ खुद खड़े होकर लड़ने के लिए प्रेरित किया।
नैपाल के हालातों पर उन्होंने कहा की प्रदेश की सीमाओं से सटे जिलों पर गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा की नैपाल से लगी हुई सभी सीमाएं सुरक्षित हैं।
सौरभ बहुगुणा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा उत्तराखंड के युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक बड़ा खतरा है। युवाओं और आम लोगों को स्वयं आगे आकर इस लड़ाई को लड़ना होगा, तभी हम इससे छुटकारा पा सकते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी