Ad

देर रात नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 जवानों के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में जिला पुलिस की बड़ी छापेमारी। एस.पी., 3 सी.ओ., 5 थानाध्यक्षों के साथ 100 जवानों ने रात के अंधेरे में नशे और ट्रैफिक नियम उल्लंघन के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के अलग अलग हिस्सों में आज 5 थानाध्यक्षों के नेतृत्व में रात 9 बजे तक, सूखाताल, ठंडी सड़क, अयारपाटा, शेरवानी, अंडा मार्केट, बोट हाउस क्लब व रिंक हॉल और बी.ड़ी.पाण्डे के पीछे की तरफ चैकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा, 9 बजे से 11 बजे तक इंडिया होटल के समीप चैकिंग चली।

चैकिंग के दौरान नशे के लिए चैकिंग, आई.डी. वैरिफिकेशन, रैश ड्राइविंग, ड्रनकिन ड्राइविंग, बिना आई.डी., रेट्रो साइलेंसर आदि की चेकिंग हुई। इसके लिए टीम के सदस्य खन्स्यु, पी.एस.सी., भीमताल, भवाली, तल्लीताल, मल्लीताल, बेतालघाट, मुखतेश्वर आदि थाने कोतवाली से फोर्स बुलाई गई।

फोर्स ने ठंडी सड़क और सुनसान जगहों में लड़का लड़की के जोड़ों, नाबालिगों, गुटो में बैठे लड़कों की चेकिंग और वेरिफिकेशन किया। मॉल रोड में स्कूटी, मोटरसाइकिल, टैक्सी कार, पिकअप, पर्यटक और स्थानीय लोगों की गाड़ियां चैक की। चैकिंग के दौरान अंधेरे से लड़ने के लिए आपदा में इस्तेमाल होने वाली पिलर टॉर्च जलाया गया।


टीम में एस.पी.क्राइम एंड ट्रैफिक जगदीश चंद्र, सी.ओ. नैनीताल संदीप पाण्डे, सी.ओ.लालकुआं, कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा, एस.ओ.संजीत राठौर, एस.आई.राजवीर सिंह नेगी, खन्स्यु एस.ओ.विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *