BIG NEWS ( उत्तराखंड ) : प्राइवेट स्कूलों की अब नही चलेगी मनमानी, राज्य सरकार कसेगी नकेल.. लागू होगा फीस एक्ट

उत्तराखंड : – प्राइवेट स्कूलों को लेकर आये दिन अभिभावकों की मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए धामी सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है प्रदेश के शिक्षा मंत्री के अनुसार उत्तराखंड के निजी स्कूलों में मानकों के अनुपालन और फीस एक्ट लाने के लिए सरकार जल्द ही राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण बनाने जा रही है इससे निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को बढ़ती फीस को लेकर परेशान किए जाने के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
दूसरी ओर, कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को राज्य आंदोलनकारियों और शहीद सैनिकों की वीर गाथाएं पढ़ाने के लिए सहायक पुस्तकें तैयार की जाएंगी।
उन्होंने आंगनबाड़ी के साथ ही प्री प्राइमरी के संचालन के लिए शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स बनाने के भी बात कही ।
शिक्षा मंत्री ने आगे कहामाध्यमिक विद्यालयों के अधीन स्कूल कांप्लेक्स के गठन के लिए स्कूलों का चिन्हीकरण किया जाएगा। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं राज्य के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के जीवन वृत्त को कहानी के तौर पर पढ़ाया जाएगा। इसके लिए सहायक पुस्तकें विकसित की जाएंगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




यमकेश्वर के विकास को नई गति: ग्राम कस्याली के विश्वजीत सिंह नेगी की मुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण भेंट
राज्य आंदोलनकारियों ने बढ़ी पेंशन जारी करने की मांग उठाई
युवा सोच को मिला उड़ान का मंच_ इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में ‘स्पिरिट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप’
पारदर्शिता और त्वरित समाधान से बढ़ा जन विश्वास- मुख्यमंत्री
हाईकोर्ट की सुरक्षा में आई जी कुमाऊं,, ATS तैनात_ गेट एंट्री हुई सख्त,Video
महोदय प्राइवेट स्कूल के टीचर्स की तनख्वा भी सरकारी टीचर्स के बराबर करवा दो तो और मजा आ जय