राज्य आंदोलनकारियों ने बढ़ी पेंशन जारी करने की मांग उठाई


हल्द्वानी : उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति (कुमाऊं मण्डल) ने राज्य आंदोलनकारियों की बढ़ी हुई पेंशन जारी किए जाने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में समिति (कुमाऊं मण्डल) ने उल्लेख किया कि राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक बढ़ी हुई राशि का भुगतान नहीं हुआ है।
डॉ हरीश पाल ने कहा कि पेंशन न मिलने से आंदोलनकारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में सरकार से बढ़ी हुई पेंशन शीघ्र जारी करने के आदेश पारित करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में दीवान सिंह बिष्ट, पी.सी. दानी, डी.एन. जोशी, भास्कर साह, सुशील भट्ट, प्रकाश जोशी, अमित सिंह और विकास कुमार सहित अन्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
समिति ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम