Ad

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : कार सवार चार लोगों की मौत..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के बागेश्वर में तड़के सवेरे हुए एक बड़े कार हादसे में ड्राइवर समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गईं।सूचना पर पुलिस और फायर रैस्क्यू टीम ने पहुंचकर शवों को नदी से निकाला।

ADVERTISEMENTSAd


बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के रीमा – धरमघर मोटर मार्ग में आज टेडसे सवेरे एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की एक निजी ऑल्टो कार के नदी में गिरने की सूचना के बाद चार लोगों के मरने की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर रैस्क्यू टीम घटनास्थल पहुंची। टीम ने शव नदी से निकाले। कार, तुपेड के पास 800 मीटर गहरी खाई में सीधे नदी में जा गिरी।

तड़के सवेरे 4 बजे हुई घटना में सभी 4 लोगों की मौत हो गई। चारो युवकों की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। चारों युवकों के शव पुंगार नदी से रैस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए। आशंका है कि दुर्घटना का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना हो सकता है।

अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी. जो सीधे नदी में गिरी है. सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी में गिरी दिखी. जिसके बाद उन्होंने तत्काल आनन-फानन में कार हादसे की सूचना पुलिस को दी।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची. जहां टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची. जहां चार शव पड़े मिले. जिसके बाद शवों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया. जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है. घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।

जल लेने जा रहे थे दर्दनाक हादसा हो गया..

बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास रविवार सुबह हुए कार हादसे में मारे गए युवक गांव में पूजा के लिए बागेश्वर से सरयू का जल लेने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव में नवरात्र के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के लिए गंगाजल लेने के लिए यह युवक रविवार तड़के बागेश्वर आ रहे थे।

चिड़ंग गडेरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से होते हुए गदेरे में जा गिरी। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (,24) पुत्र देव राम निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है।

दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *