बंगाल को मिल गया नया CM,, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान


पश्चिम बंगाल की कमान किसके हाथ होगी गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान कर दिया है। बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री होंगे. गृह मंत्री और पार्टी पर्यवेक्षक अमित शाह ने इसका ऐलान किया. शुभेंदु अधिकारी ने हाल में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से पूर्व सीएम ममता बनर्जी को चुनाव हराया था।
भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत दर्ज करते हुए 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें हासिल कीं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ भाजपा ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने ममता युग का अंत कर दिया।
राजतिलक की तैयारी_CM शुभेंदु अधिकारी..
शुक्रवार को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी को मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया है। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर से जीते हैं। उन्हाेंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुभेन्दु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे विधायकाें ने आम सहमति से मुहर लगाई।
सुवेंदु अधिकारी की उम्र 55 साल है। वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले से आते हैं। इस जिले में करकुली गांव उनका जन्म स्थान है। पश्चिम बंगाल चुनावों में बीजेपी को 293 सीटों में 207 पर जीत मिली हैं। शुभेन्दु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम होंगे।
शुभेन्दु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर, 1970 को हुआ था। शुभेन्द अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। शुभेन्दु अधिकारी को राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने पंचयत से लेकर पार्लियामेंट तक सफर तय किया। वह 2005 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद 2009 और फिर 2014 में तामलुक से लोकसभा के सदस्य चुने गए।
नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में उनकी भूमिका ने उन्हें बंगाल की राजनीति में ‘मेदिनीपुर का बादशाह’ बना दिया। दिसंबर 2020 में वह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।
2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराकर सबको चौंका दिया। इसके बाद वह मई 2021 से 2026 तक वे पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। अब वह पश्चिम बंगाल में शीर्ष पद को संभालेंगे।
राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी
शुभेन्दु अधिकारी ने राजनीतिक की शुरुआत की थी। वह 1995 में कांग्रेस से कंटई नगर पालिका के पार्षद चुने गए थे। ऐसे में उन्होंने 1995 से 2026 तक करीब तीन दशक बाद मुख्यमंत्री का पद हासिल किया है।
शुभेन्दु अधिकारी के परिवार में दो भाई हैं। दिब्येंदु अधिकारी तामलुक से सांसद और विधायक रह चुके हैं। दूसरे भाई सौमेंद्र अधिाकरी कांथी नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्तमान में कांथी से सासंद हैं। शुभेन्दु अधिकारी अविवाहित हैं। हैं।
शुभेन्दु अधिकारी की मां का नाम गायत्री अधिकारी है। उन्होंने अपना जीवन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों के लिए समर्पित कर रखा है।
शुभेन्दु अधिकारी शनिवार (9 मई) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बंगाल को मिल गया नया CM,, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान
Inspiration School में दमदार तर्क और आत्मविश्वास की शानदार झलक..
Haldwani-Nainital : 89 प्राइवेट स्कूल रडार पर_अब आगे क्या ..
नैनीताल प्रशासन सख्त मोड में_ पट्टा गया, रिवॉल्वर-बंदूक के लाइसेंस भी रद्द..
नैनीताल में पूरा कांकड निगल गया अजगर