उत्तराखंड की महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10 हजार, जानें बैणी-भुली योजना के लिए आवेदन और पूरा प्रोसेस


देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड की हजारों महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है। बैणी-भुली योजना के तहत 5.50 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता देने की तैयारी है। दिसंबर में पहली किस्त जारी होने की संभावना के बीच आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पात्र महिलाएं अपने नजदीकी समूह केंद्र या ब्लॉक के NRLM कार्यालय से निशुल्क फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।

कहां मिलेगा फॉर्म, कहां जमा करें?
आवेदन फॉर्म ब्लॉक के NRLM कार्यालयों और स्वयं सहायता समूह केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाएं अपने समूह की पदाधिकारी, ग्राम संगठन (VO), सीएलएफ स्टाफ, बदलाव सखी या फील्ड वर्कर की मदद से फॉर्म भर सकती हैं। भरे हुए आवेदन संबंधित कर्मचारियों के पास जमा कराने होंगे। जरूरत पड़ने पर ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई (BMMU) से संपर्क किया जा सकता है।
कौन-कौन सी जानकारी भरनी होगी?
आवेदन में महिला का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, IFSC कोड, स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और सीएलएफ से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इसके साथ लाभार्थी की श्रेणी—संभावित लखपति दीदी, वर्तमान लखपति दीदी, पुनः लखपति दीदी या समृद्ध दीदी—का चयन करना होगा।
कमाई और प्रस्तावित कारोबार का देना होगा ब्योरा
महिला को अपनी मौजूदा आजीविका, सालाना आय, कमाई के प्रमुख स्रोत और अन्य रोजगार गतिविधियों की जानकारी देनी होगी। 10 हजार रुपये की सहायता से वह कौन-सा काम शुरू करना या बढ़ाना चाहती है, इसका स्पष्ट विवरण भी आवेदन में जरूरी है।
प्रस्तावित काम के लिए मशीनरी, कच्चा माल, कार्यशील पूंजी, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और अन्य खर्चों का अनुमान देना होगा। साथ ही सहायता मिलने के बाद संभावित आय, बिक्री और स्वरोजगार में होने वाले बदलाव का ब्योरा भी भरना होगा।
प्रशिक्षण और सहायता का विकल्प भी मिलेगा
योजना के आवेदन में तकनीकी प्रशिक्षण, व्यवसाय प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, उत्पाद प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसी जरूरतों का उल्लेख किया जा सकता है। आवेदन के अंत में महिला को जानकारी सही होने की घोषणा करते हुए हस्ताक्षर या अंगूठा लगाना होगा।
योजना का उद्देश्य महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि उनके स्वरोजगार को मजबूत कर स्थायी आमदनी का जरिया तैयार करना भी है। ऐसे में आवेदन भरते समय अपनी आजीविका, प्रस्तावित काम और खर्च का विवरण सही-सही देना जरूरी है।
नोट: योजना की पात्रता, स्वीकृति और भुगतान की अंतिम शर्तें संबंधित विभाग के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मान्य होंगी। आवेदन से पहले ब्लॉक NRLM कार्यालय से पुष्टि अवश्य करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड की महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10 हजार, जानें बैणी-भुली योजना के लिए आवेदन और पूरा प्रोसेस
हल्द्वानी में हुनर, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संगम, सरस मेले का भव्य आगाज
हल्द्वानी में पांच दिन बिजली कटौती, जानें किस दिन कहां रहेगी बत्ती गुल?
उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video