Nainital_असम,बंगाल और पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न_झूमे कार्यकर्ता..


असम, पश्चिम बंगाल और पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न ऊत्तराखण्ड के नैनीताल और भीमताल में मिष्ठान वितरण कर जोर शोर से मनाया गया। बंगाल की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों समेत पर्यटकों ने भी जश्न में हिस्सा लिया।
नैनीताल और भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दिखी। बंगला और पांडुचेरी में भाजपा की जीत का जश्न मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल के पंत पार्क में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।
भाजपा नेता अरविंद पडियार ने कहा की बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ ही ममता दीदी का साम्राज्य और अहम आज खत्म हो गया।
जिस तरह से देश के लोगो का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास बड़ा है और देश विकास के पथ पर अग्रसर है। लोगों के आशीर्वाद से बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बंगाल के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा यह भाजपा की ही नही बल्कि बंगाल के लोगों की जीत है।
दर्ज राज्य मंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, आशीष बजाज, मनोज जोशी, भारत मेहरा, हेमंत बेदी, पूरन बिष्ट, भगवत रावत, शैलेंद्र बरगली, भूपेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, मनोज कुमार, संतोष साह, युवराज, शालू बिष्ट, मोहित लाल साह, हरीश राणा, कैलाश मिश्रा, भूवन आर्या, कमल जोशी, राहुल जोशी, ज्योति ढोंडियाल आदि मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video