संकल्प में होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन..


लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में आयोजित होगा। अधिवेशन में मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र की हस्तियों और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों की मौजूदगी रहेगी।

बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित संचालक मंडल की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद अधिवेशन आयोजन पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
अधिवेशन में संघ की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय का ब्यौरा, दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी योजनाओं और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा होगी। साथ ही उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं देने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी मंथन किया जाएगा।
बैठक में संचालक मंडल के सदस्य, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


संकल्प में होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन..
राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर यूओयू में संगोष्ठी, डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका पर मंथन
उत्तराखंड की महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10 हजार, जानें बैणी-भुली योजना के लिए आवेदन और पूरा प्रोसेस
हल्द्वानी में हुनर, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संगम, सरस मेले का भव्य आगाज
हल्द्वानी में पांच दिन बिजली कटौती, जानें किस दिन कहां रहेगी बत्ती गुल?