CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी का बड़ा संदेश


बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी ने संभाली कमान
शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा के लिए ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद मीडिया से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह दिन देश और बंगाल दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि नई सरकार रवींद्र जयंती के दिन कार्यभार संभाले, इसलिए गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को नमन करते हुए संविधान की शपथ ली गई।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। “अब मैं मुख्यमंत्री हूं और सबका हूं। जो लोग अभी भी नतीजों पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें सद्बुद्धि मिले,” उन्होंने कहा।
शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि बंगाल को शिक्षा, संस्कृति और विकास के मोर्चे पर काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अब राज्य को फिर से नई दिशा दी जाएगी। “हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और हम बंगाल को दोबारा मजबूत बनाएंगे,” उन्होंने कहा।
इस दौरान दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…