राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर यूओयू में संगोष्ठी, डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका पर मंथन


हल्द्वानी। राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह-2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में बुधवार को “पुस्तकालयों की पुनर्कल्पना: लोगों, ज्ञान और समाज को जोड़ना” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डिजिटल युग में पुस्तकालयों की बदलती भूमिका, ज्ञान के लोकतंत्रीकरण और शैक्षणिक संसाधनों की व्यापक पहुंच पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की, जबकि मुख्य वक्ता भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA) के नॉलेज रिसोर्स सेंटर की प्रमुख डॉ. लता सुरेश रहीं।
डॉ. लता सुरेश ने कहा कि आधुनिक पुस्तकालय अब केवल पुस्तकों के संग्रह और अध्ययन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ज्ञान, सूचना और अवसरों तक पहुंच उपलब्ध कराने के साथ समाज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने डिजिटल संसाधनों और सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पुस्तकालय सेवाओं को अधिक सुलभ एवं समावेशी बनाने पर जोर दिया।
कुलपति प्रो. लोहनी ने पुस्तकालयों को शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों में पढ़ने और ज्ञान अर्जन की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता बताई।
संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। समापन पर कुलपति ने प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह पर यूओयू में संगोष्ठी, डिजिटल युग में पुस्तकालयों की भूमिका पर मंथन
उत्तराखंड की महिलाओं के खाते में आएंगे ₹10 हजार, जानें बैणी-भुली योजना के लिए आवेदन और पूरा प्रोसेस
हल्द्वानी में हुनर, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का संगम, सरस मेले का भव्य आगाज
हल्द्वानी में पांच दिन बिजली कटौती, जानें किस दिन कहां रहेगी बत्ती गुल?
उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video