

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से बड़ी खबर आ रही है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों हमला कर दिया. इस मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और DSP हुमायूं शहीद हो गए हैं. सेना ने इसकी पुष्टि की है. कोकेरनाग इलाके के घने जंगलों में आतंकवादियों की भारी गोलीबारी के बीच शहीद डीएसपी का शव बरामद कर लिया गया है।

सेना के 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत कई अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी और शहीदों के पार्थिव शरीर को लाने और घायल जवानों के रेस्क्यू के लिए मुठभेड़ की जगह पर पहुंचे ।
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
इस ऑपरेशन में सेना का एक डॉगी भी मारा गया है. सेना के अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में शहीद हुए आर्मी डॉग का नाम केंट था. उसने मुठभेड़ के दौरान अपने हैंडलर को बचाया और खुद शहीद हो गया. केंट आतंकियों की तलाश करने के लिए जवानों की एक यूनिट का नेतृत्व कर रहा था. इस दौरान उसे गोली लग गई थी।
राजौरी में भी चल रहा ऑपरेशन
पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की ये दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कार्रवाई में सेना के एक जवान शहीद हो गए. जबकि 3 जवान जख्मी हुए थे. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को भी मार गिराया. राजौरी में अभी ऑपरेशन चल रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..