कैंची धाम मेले में पुलिस के जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप_हंगामा,एल्को टेस्ट- मुकदमा..


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के प्रमुख कैंचींधाम के समीप एक गेस्ट हाउस में मेला ड्यूटी आए दो पुलिस कर्मियों द्वारा दो युवतियों से छेड़छाड़ मामले में लोगों ने कोतवाली घेरी। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कर मुकदमा दर्ज किया।
नैनीताल जिले के कैंचीं धाम मंदिर में 15 जून को भव्य स्थापना दिवस का आयोजन होना है। इसके लिए नैनीताल पुलिस ने समीप के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया है। इन पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था कैंचीं गांव के लोगों ने अपने घरों में बने होमस्टे में की है।
आरोप है कि बीती रात एक होमस्टे में रुके उधम सिंह नगर के दो पुलिस जवानों ने नशे का सेवन किया और रात दस बजे वहां रह रही दो युवती/महिला से अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग और व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने चौकी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की।
सी.ओ.भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस टीम घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कराया। नशे की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video