कैंची धाम ड्यूटी में वर्दी पर दाग लगाने वालों पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई शुरू..


नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस की ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। मामले में नामजद एफआईआर दर्ज होने के साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषी कर्मियों के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसी क्रम में उधम सिंह नगर से आए अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद और हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। आरोप है कि दोनों ने ड्यूटी के दौरान अत्यधिक शराब का सेवन किया और नशे की हालत में होमस्टे संचालक के परिवार की युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ भी विवाद और मारपीट की सूचना सामने आई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीओ, एसपी और अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। स्थानीय लोगों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच दोनों पुलिसकर्मियों का अल्कोहल टेस्ट कराया गया। मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई