नैनीताल के अधिवक्ता पैदल आएं, दूर दराज के वकील वर्चुअल जुड़ेंगे_ हाईकोर्ट


ब्रेकिंग_ उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने हाईकोर्ट स्टाफ और अधिवक्ताओं को शुक्रवार को पैदल या कार शेयर/पूल करके आने के निर्देश दिए है । उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि दूर क्षेत्र के अधिवक्ता वर्चुअल मोड़ से कोर्ट जॉइन करें।

मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता के दिशानिर्देशों में रजिस्ट्रार जरनल द्वारा आज गुरुवार को जारी पत्र में केंद्र सरकार के संसाधन बचाने के सुझाव के मद्देनजर कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं। इसमें, ईंधन की खपत को कम करने के लिए पहल की गई है।
पत्र में कहा गया है कि हर शुक्रवार को वर्चुअल सुनवाई(वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग)डे माना जाए। पत्र में कहा गया है कि केवल उन्हीं मामलों में छूट दी जाएगी जहाँ तकनीकी दिक्कतों के कारण अधिवक्ता वर्चुअल माध्यम से जुड़ने में असमर्थ हों, या जो पैदल अदालत आते हों।
हल्द्वानी, भवाली आदि क्षेत्रों से आने वाले अधिवक्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश जारी कर अनुरोध किया गया है कि वे केवल शुक्रवार ही नहीं, बल्कि सप्ताह के अन्य दिनों में भी नैनीताल की यात्रा करने के बजाय वर्चुअल माध्यम से ही अदालत में शामिल हों।
इसका मुख्य उद्देश्य ईंधन को बड़ी मात्रा में बचाना हैं। नैनीताल के अधिवक्ताओं और न्यायालय के अधिकारी/स्टाफ से पत्र में आग्रह किया गया है कि वो न्यायालय तक पैदल ही आएं और जाएं। आसपास से आने वालों को अकेले निजी वाहन की जगह कार पूल कर आने को कहा गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..