Nainital/haldwani_भीषण गर्मी का असर : स्कूलों की टाइमिंग बदली..


Nainital/haldwani –
लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव जैसे हालात को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने जनपद के मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।
देखें नई टाइमिंग
प्रार्थना सभा – सुबह 6:45 बजे
विद्यालय संचालन – सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक
शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश केवल मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों पर लागू होगा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूल पूर्व निर्धारित समयानुसार संचालित होते रहेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि बढ़ते तापमान और तेज धूप के बीच बच्चों को राहत देने तथा हीटवेव के खतरे से बचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में है और अभिभावकों से भी बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital/haldwani_भीषण गर्मी का असर : स्कूलों की टाइमिंग बदली..
Uttrakhand : 50 हजार की रिश्वत_लेते ही धरा गया सरकारी इंजीनियर
7 लाख रोज का दांव… हल्द्वानी में साढ़े तीन करोड़ का गेम कर दिया_ बड़ा सिंडिकेट बेनकाब,Video
भवाली में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत,एक बच्चा भी शामिलVideo
बाघों की हत्या_ उत्तराखंड के जंगलों में सन्नाटा नहीं, खतरे की दस्तक है !