Nainital _ बुजुर्ग ने टोका, तो युवक ने हाथ उठाया_मोबाइल तोड़ दिया..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में मामूली सी बात के लिए टोकने पर युवक ने प्रतिष्टित बुजुर्ग से हाथापाई की और उनका मोबाइल तोड़ दिया।


नैनीताल में नैनीताल के समीप चीना बाबा चौराहे पर एक युवक अपनी गाड़ी संख्या यू.के.04 ए.एफ.6721 धो रहा था। दोपहर लगभग पौने एक बजे हुई इस घटना में, गाड़ी का पानी वहां से गुजरते बुजुर्ग प्रदीप जे के ऊपर गिर गया। उन्होंने सरल भाव से गाड़ी धोने की जगह में गाड़ी को धोने के लिए कहा।

इसपर गाड़ी धो रहे कर्मचारी और स्वामी ने अभद्रता कर दी। बुजुर्ग प्रदीप ने फ़ोटो खींची और आगे बढ़ गए। आगे वो किसी अन्य से बात कर ही रहे थे कि गाड़ी स्वामी युवक आया और जोर जोर से चिल्लाते हुए उनका फोन छीनने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक बिगड़ गया और हाथापाई पर उतारू हो गया।

इसके बाद बुजुर्ग प्रदीप अपने रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुँच गए। जब आरोपी को बुलाया गया तो वो पहले तो आया नहीं और फिर लाव लश्कर के साथ कोतवाली पहुँच गया। आरोपियों ने उल्टा बुजुर्ग पर ही मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगा दिए, जिसके बाद पुलिस की देखरेख में चीना बाबा क्षेत्र के सी.सी.टी.वी.खंगाले गए।

वीडियो ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। वीडियो में साफ दिखा की अंडा मार्केट के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान परिवार से जुड़े युवक ने ही अभात्रता और मारपीट की थी। प्रदीप की शिकायत पर जांच चल रही है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *