

हल्द्वानी : जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट व हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष मोकिंन सैफी ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर पर तानाशाही करने व निर्वाचित पदाधिकारियों के अपमान करने का गम्भीर आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष मोकिंन सैफी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अपनी मनमानी करते हुए क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिसकी सूचना क्षेत्रीय अध्यक्ष को नही दी जा रही हैं।
जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट ने आज आयोजित कार्यक्रम जय जवान के सम्बंध ने किसी भी प्रकार की सूचना ना देने का आरोप प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया। जब प्रदेश अध्यक्ष ही इस तरह की अनुशासनहीनता करेंगे तो ऐसे में संगठन कैसे मजबूत होगा। प्रदेश महासचिव आसिफ अली ने कहा कि कांग्रेस संगठन में भी आर एस एस की विचारधारा के लोग भरे पड़े हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशेषकर मुस्लिम पदाधिकारियों को टारगेट कर रहे हैं। शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से मिलकर इस घटनाक्रम से अवगत करवाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रामलीला ध्वज स्थापना की तारीख तय, निकलेगी भव्य राम बारात
GST कार्रवाई पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, घेरा कार्यालय_सर्वे रोकने के आश्वासन पर माने
गौलापार की तीन महिला तैराकों का एशियन मास्टर्स में चयन, भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
मां नंदा-सुनंदा को विदाई देने उमड़ा भक्तों का हुजूम_नैनीझील में विसर्जित…
किच्छा में तनाव बीच पुलिस का बड़ा एक्शन_धीरज गिरफ्तार, तीस हिरासत में..