गोल्फ के ग्रीन पर छाया रोमांच, विजेताओं को मुख्य न्यायाधीश ने किया सम्मानित


उत्तराखण्ड के नैनिताल स्थित लोकभावना गोल्फ ग्राउंड में मुख्य न्यायाधीश गोल्फ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें युवाओं से महिलाएं आगे रहीं।
राजभवन गोल्फ कोर्स(आर.बी.जी.सी.)में शनिवार को गोल्फ प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ था जिसका आज पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में जूनियर, महिला और वेट्रेन्स वर्ग में मैच खेले गई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन और पुरुष्कार वितरण मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता ने किया। फाइनल मुकाबले के मौके पर उनके साथ न्यायमूर्ति सिद्धारत साह रहे।
प्रतियोगिता में पूर्व न्यायाधीश जे.सी.एस.रावत, बी.एस.वर्मा, जैनेंद्र कुमार रांका के अलावा विनायक पंत, राहुल वर्मा, रवि अग्रवाल, मुकेश चंद वशिष्ठ, आशुतोष गुप्ता, सुनील कुमार, स्वस्तिक सिंह, करन मेहरा, दिवंश प्रताप, सौरभ अधिकारी, डी.सी.एस.रावत, डॉ.चंद्र एस.जोशी, एम.एस.पाल, शिखर, संदीप जसूजा, सरताज सिंह टूर, अमीर यादव समेत देशभर से कुल 58 खिलाड़ी मौजूद रहे।
बताया गया कि इस वर्ष 28 खिलाड़ियों की जगह 58 खिलाड़ी पहुचें हैं। उच्च न्यायालय की तरफ से रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल श्रीवास्तव, प्रधान निजी सचिव(पी.पी.एस.)गुरप्रीत सिंह, ओ.एस.डी. भूपेंद्र सिंह साह, राज्यपाल के विधिक सलाहकार कौशल किशोर शुक्ला, अधिवक्ता ललित बेलवाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा अयोजित द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।
प्रतियोगिता में बैस्ट नैट में विजेता अलाभ्य एस रावत और उपविजेता आयुष्मान साह, बैस्ट ग्रॉस विजेता आशुतोष गुप्ता और उपविजेता राहुल वर्मा, बैस्ट नैट(जज)विजेता जितेंद्र के रांका व उप विजेता सी.जे.मंनोज कुमार गुप्ता, बैस्ट ग्रॉस(जज)विजेता बी.एस. वर्मा व उप विजेता ज.सिद्धारत साह।
महिला वर्ग में विजेता कमलेश सिंह और उप विजेता वर्शिता साह, वेट्रेन वर्ग में विजेता सरताज सिंह टूर और उप विजेता मुकेश चंद वशिष्ठ, सुपर वेट्रेन्स में विजेता जे.सी.एस.रावत और उप विजेता टी.पी.सिंह, प्रतियोगिता का मोस्ट प्रोमसिंग प्लेयर कुंवर म्यूरेन्द्र रौतेला, जूनियर वर्ग में विजेता नित्यानंत् नैथानी और उप विजेता याना त्यागी, मैक्सिमम बर्डीज सुचिता जोशी, मैक्सिमम पार शिखर, अंडर 12 विजेता रिदित नैथानी और उप विजेता रुषांक प्रताप सिजवाली।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




गोल्फ के ग्रीन पर छाया रोमांच, विजेताओं को मुख्य न्यायाधीश ने किया सम्मानित
कैंची धाम ड्यूटी में वर्दी पर दाग लगाने वालों पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई शुरू..
कैंची धाम मेले में पुलिस के जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप_हंगामा,एल्को टेस्ट- मुकदमा..
राष्ट्रपति की मौजूदगी में देश को मिलीं पहली 9 महिला सैन्य अफसर
Haldwani_नैनीताल रोड पर रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग..