दो टैक्सी ड्राईवरों में जमकर चले, लात घूंसे, वायरल हुई वीडियों..


नैनीताल (GKM news समीर शाह ) नैनीताल की मॉल रोड में दो टैक्सी चालकों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए । पुलिस ने दोनों पक्षों को रोककर उनका मैडिकल कराया । किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब जोरों से वायरल हो रहा है । नैनीताल के मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड में सवारियों को लेकर दो टैक्सी चालकों में भिड़ंत हो गई । हरे जैकेट में एक चालक ने काले जैकेट वाले दूसरे चालक को जोरों का घूंसा जड़ दिया ।
दोनों पक्षों में धक्का मुक्की हो गई । स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की । इस बीच समीप में बनी पुलिस चौकी से पुलिस वाले आ गए और मारपीट करने वाले युवक़ों को पकड़ लिया । पुलिस दोनों को मैडिकल कराने के लिए अस्पताल ले आई । पुलिस के अनुसार खुर्पाताल नीवासी रोहित कनवाल और चार्टन लॉज नीवासी सादाब खान के बीच हाथापाई हो गई, दोनों को ही मैडिकल के लिए भेजा गया जिसके बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी । मारपीट का ये वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है । हलांकि वीडियों दो दिन पुरानी बताई जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR